jila sakti

जिला सक्ती संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चो के बीच पहुंचे जिले के एसपी श्रीमान प्रफुल्ल ठाकुर

संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चो के बीच पहुंचे जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर आज दिनांक 30.07.2026 को संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित छात्र परिषद् के पदग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया था। समोहर के मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा बच्चो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थीयो को अनुशासन, नेतृत्व सेवा भाव एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा दीं। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा बच्चो

को सायबर फ्राॅड, डिजीटल अरेस्ट तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी तथा नाबालिग बच्चो से दुपहिया वाहन न चलाने की समझाईस दी तथा मोटर व्हीकल एक्ट की महत्वपूर्ण धाराओं एवं उनसे संबंधित फाईन की जानकारी को प्रदर्शित करने वाला एक पोस्टर भी जारी कर स्कूल प्रबंधन को सौपा ताकि छात्र/छात्राएं मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष द्वारीकानाथ स्वर्णकार, चेयरमेन श्री प्रकाशचंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री व्हीकें मिश्रा, सक्ती यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा एवं शिक्षकगण, आमंत्रित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles