Jaijaipur Shakti

जिला सक्ति विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम परसदाडीह में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

अवैध धान भंडारण व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 500 बोरी धान जब्त सक्ती, 26 जनवरी 2026 // जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 25 जनवरी 2026 की रात्रि को विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम परसदाडीह में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी

कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान ग्राम परसदाडीह स्थित एक किराना दुकान में पिकअप वाहन में लगभग 100 बोरी धान लोडिंग की स्थिति में पाया गया। मौके पर जांच करने पर संबंधित व्यक्ति धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अतिरिक्त पास ही स्थित एक गोदाम में 400 बोरी धान का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन सहित 100 बोरी धान को जब्त कर थाना जैजैपुर के सुपुर्द किया गया। वहीं गोदाम में पाए गए 400 बोरी धान को भी जब्त करने की विधिवत कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार श्री रविशंकर राठौर और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी। प्रशासन ने स्पष्ट

किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण, परिवहन या कालाबाजारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी जारी है तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध धान खरीदी या भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles