Jaijaipur Shakti
जैजैपुर जनपद पंचायत के नवनियुक्त सी ई ओ तजेश्वर यादव होंगे

जैजैपुर जनपद पंचायत के नवनियुक्त सी ई ओ तजेश्वर यादव होंगे छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर का आदेश क्रमांक एफ ESTB/4240/2025/P&RD नवा रायपुर अटल नगर दिनांक

30/06/2025 के द्वारा सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर का स्थानांतरण जनपद धमतरी, जिला धमतरी में किया गया है।उक्त आदेश के परिपालन में सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी को नवीन पद स्थापना जनपद पंचायत धमतरी, जिला धमतरी में कार्यभार ग्रहण करने हेतु दिनांक 16/10/2025 अपरान्ह को भारमुक्त किया जाता है। उनके स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर का समस्त कार्यभार अस्थाई रूप से श्री तजेश्वर यादव, विकास विस्तार अधिकारी जिला सक्ती को आगामी आदेश पर्यंत सौंपा जाता है।
