Bilaspur

रामगोपाल गर्ग बने बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक, किया पदभार ग्रहण बिलासपुर।

रामगोपाल गर्ग बने बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक, किया पदभार ग्रहणबिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गर्ग ने 23 जनवरी 2026 को विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल में वे रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा, दुर्ग जिले के साथ-साथ रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात गर्ग ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय एवं संवाद किया।नए पुलिस महानिरीक्षक के पदभार ग्रहण करने से बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles