Bilaspur

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज दिनांक 12/04/2026 को बिलासपुर के सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज दिनांक 12/04/2026 को बिलासपुर के सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का किया लोकार्पण बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया। लगभग 31 लाख की लागत से नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा क्लब के पुराने भवन का सौंदर्यीकरण किया गया है। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिकाउन्होंने सुविधा युक्त नए भवन मिलने पर पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। श्री साव ने क्लब के सदस्यों के पहचान पत्र वितरण कार्य का शुभारंभ भी किया।प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। आभार क्लब के सचिव संदीप करिहार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित क्लब के पूर्व अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles