शांतिपूर्ण धान खरीदी के लिए पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन है सजग सुचारु धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी हुई कड़क

शांतिपूर्ण धान खरीदी के लिए पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन है सजग सुचारु धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी हुई कड़क जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक सख्ती, गड़बड़ी करने वालों पर सीधे जेल की कार्रवाही तय**धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कंट्रोल रूम नम्बर 07757-233470 दे सूचना* सक्ती 23 जनवरी 2026// जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से अब जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह कड़क मोड में आ गया है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी किसी भी समय, बिना पूर्व सूचना के, अचानक निरीक्षण के लिए धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इससे धान की अवैध गतिविधि करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद, अवैध गतिविधि, बिचौलियों की घुसपैठ या किसानों को परेशान करने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल की सक्रिय तैनाती से खरीदी केंद्रों में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे किसानों को सुरक्षित और निर्बाध वातावरण मिल रहा है। प्रशासन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी, अनियमितता, भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त निगरानी व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टरों की जांच, टोकन सत्यापन, धान की गुणवत्ता, वजन, स्टोरेज और परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इससे धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित हो रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों और किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी में गड़बड़ी या अवैध गतिविधि नजर आए तो तुरंत प्रशासन या पुलिस या कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 को सूचना दें। जिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान खरीदी कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान हितैषी हो और अवैध गतिविधियों, गड़बड़ी करने वालों के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।