jila sakti

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी सक्ती, 04 नवम्बर 2026 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व में सौंपे गए कार्य के साथ साथ नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर श्रीमती जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व शाखा, सीएम हेल्पलाइन साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपूत को समय सीमा व जनदर्शन में दर्ज पत्रों की समीक्षा बैठक की तैयारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles