राजनांदगांव पुलिस मुख्यालय द्वारा आईजी के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा के बाद AK-47 से की गई हर्ष फायरिंग।

राजनांदगांव पुलिस मुख्यालय द्वारा आईजी के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा के बाद AK-47 से की गई हर्ष फायरिंग से जुड़ा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने साड़ी पहनकर फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो सामने आने के बाद फायरिंग के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।वीओ —गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र पूजा संपन्न हुई।
पूजा के बाद परंपरा के अनुसार हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान साड़ी पहने पुलिस अधीक्षक ने AK-47 से फायर किया। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर देशभर में चर्चा शुरू हो गई।
एक ओर पारंपरिक भारतीय परिधान में महिला अधिकारी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी, तो दूसरी ओर हर्ष फायरिंग के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठाए गए।इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने आईजी अजय यादव के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। अब इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर सबकी नजरें टिकी हैं।
बाइट अजय यादव, आईजी, राजनांदगांव रेंज