पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा।

जिला सक्ती में शस्त्र पूजा: एसपी ने की अस्त्र-शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा सक्ती। विजयादशमी पर्व के अवसर पर जिला सक्ती पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की।इस दौरान पुलिस लाइन में रखे शासकीय अस्त्र-शस्त्र, वाहन और पुलिस उपकरणों की पूजा कर जिले में शांति, सुरक्षा और अमन-चैन की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अधिकारियों ने शस्त्रों पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया।
एसपी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है। शस्त्र हमारी सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रतीक हैं, इसलिए दशहरे पर उनकी पूजा कर हम अपने कर्तव्य के प्रति संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजा के बाद सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं।