jila sakti

खरसिया-सक्ती क्षेत्र के यात्रियों की 7 सूत्रीय मांग, जनप्रतिनिधियों से ट्रेन सुविधाओं में विस्तार की गुहार ।

खरसिया-सक्ती क्षेत्र के यात्रियों की 7 सूत्रीय मांग, जनप्रतिनिधियों से ट्रेन सुविधाओं में विस्तार की गुहार खरसिया/सक्ती (छत्तीसगढ़) | खरसिया और सक्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों ने रेल मंत्रालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी 7 प्रमुख जायज मांगें रखी हैं।

यात्रियों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही तो है, पर सुविधाएं नाकाफी हैं।1. जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन पूरे सप्ताह (7 दिन) किया जाए।2. गोंडवाना एक्सप्रेस को भी सप्ताह के सातों दिन चलाया जाए।3.दुर्ग से झारसुगुड़ा के बीच एक नई सुपरफास्ट इंटरसिटी ट्रेन शुरू की जाए, जिसका समय सुबह हो और साउथ बिहार एक्सप्रेस के आसपास रखा जाए।4.पुरी से प्रयागराज के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चालू की जाए।5.कोरबा से रायगढ़ के बीच मेमू (MEMU) ट्रेन की शुरुआत की जाए ताकि स्थानीय यात्रियों को लाभ मिले।6. खरसिया और सक्ती स्टेशन पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए तुरंत लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था की जाए।7. अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों का भी खरसिया एवं सक्ती स्टेशन में ठहराव (स्टॉपेज) दिया जाए।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ये सभी मांगे लंबे समय से लंबित हैं और पूरी तरह से जनहित में हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि इस पर गंभीरता से विचार कर रेलवे बोर्ड तक यह बात पहुंचाएं

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles