IAS सीईओ वासु जैन

जिला पंचायत सीईओ आईएएस श्री वासु जैन ने बिना कार्य कराए राशि आहरण पर पूर्व सरपंच को जारी किया कारण बताओ नोटिस

जिला पंचायत सीईओ आईएएस श्री वासु जैन ने बिना कार्य कराए राशि आहरण पर पूर्व सरपंच को जारी किया कारण बताओ नोटिस सक्ती, 06 अक्टूबर 2026// ग्राम पंचायत सलनी में पूर्व सरपंच श्री टकेश्वर चन्द्रा के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर बिना कार्य कराए राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता किए जाने के मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती आईएएस श्री वासु जैन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार विभिन्न कार्यों को बिना पूर्ण कराए कुल 16,76,389 रुपये की राशि आहरण कर व्यय किया जाना पाया गया है। उक्त राशि पूर्व सचिव श्री लक्ष्मण बंजारे तथा वर्तमान सचिव श्रीमती संतरा सिदार के कार्यकाल में व्यय की गई है। जारी कारण बताओ नोटिस पत्र में संबंधित को पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य सहित अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में राशि की वसूली करते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles