Blog

चालकों पर विश्वास – शहर में कदम रखने वाले यात्रियों की आश – श्री प्रफुल्ल ठाकुर। आज दिनांक 20/09/2026 को आत्मानंद स्कूल परिसर में शक्ति जिले में संचालित ऑटो चालकों का पुलिस पंजीयन का हुआ कार्यक्रम


ऑटो चालकों पर विश्वास – शहर में कदम रखने वाले यात्रियों की आश – श्री प्रफुल्ल ठाकुर। आज दिनांक 20/09/2026 को आत्मानंद स्कूल परिसर में शक्ति जिले में संचालित ऑटो चालकों का पुलिस पंजीयन का कार्यक्रम रखा गया था समस्त ऑटो पर ऑटो का नंबर, चालक का नाम, उसका मोबाइल नंबर तथा आपात स्थिति के लिए शक्ति पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिखा एक स्टीकर लगाया गया ताकि यात्री ऑटो में सवार होने से पहले या उतरने के बाद स्टिकर का अपने मोबाइल से स्क्रीनशॉट ले सके जिससे भूलवश ऑटो में यात्री का कोई सामान छूट जाए तो वह अनावश्यक परेशान ना हो और सीधे ऑटो चालक से बात कर सके। आज के ऑटो चालक पंजीयन कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मानंद स्कूल में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं सीईओ श्री वासु जैन (IAS) द्वारा किया गया पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ महिला यात्रियों को मिलेगा ऑटो में लगे स्टिकर का स्क्रीनशॉट लेकर अपने परिजनों को भेज सकती है तथा महिला के मन में सुरक्षा का भाव जागृत होगा तथा वह दिन हो या रात किसी भी समय बेफिक्र यात्रा कर सकती है, कार्यक्रम मे उपस्थित जिला शक्ति के सीईओ श्री वासु जैन (IAS) ने बाहर से आने वाले यात्रियों तथा शक्ति की आम जनता विशेष कर महिलाओं से अपील की है कि इस स्टिकर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। कार्यक्रम में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, SDOP डॉ. भुनेश्वरी पैकरा, यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा, सक्ति थाना प्रभारी लखन लाल पटेल एवं स्टाफ उपस्थित रहे तथा 120 की संख्या में ऑटो चालक अपना पंजीयन कराने आए थे। कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी वाय. एन.शर्मा ने किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles