jila Shakti

सक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं एडिशन एस पी श्री पंकज कुमार पटेल के निर्देशन में जनता को दिए निर्देश दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें

दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें- महिला पुलिस सक्ति की अपील सक्ति – सक्ति यातायात पुलिस नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों के पालन करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय एन शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ति में पदस्थ महिला पुलिस के साथ हेलमेट की महत्ता को लेकर एक पोस्टर तैयार किया गया था जिसको आज सक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जनता के लिए जारी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, सहायक उप निरीक्षक (अ) एल्सा टंडन, वृंदा साहू, महिला आरक्षक राजकुमारी एवं कृष्णा कुमारी उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आशा व्यक्ति की है कि इस पोस्टर से लोगों में खासकर महिलाओं व लड़कियों में हेलमेट के उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ेगी तथा दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पोस्टर को एक वीडियो क्लिप के रूप में भी जारी किया गया है जिसमें वॉइस आर्टिस्ट पूजा जायसवाल(खरसिया) ने अपनी आवाज दी है। हेलमेट की स्क्रिप्ट डिजाइन तैयार करने के लिए पुलिस अधीक्षक सक्ति द्वारा यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा की सराहना की तथा वॉइस आर्टिस्ट पूजा जायसवाल को यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सक्ति पुलिस का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles