jila sakti

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बंदोरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित

बंदोरा में आयोजित सुशासन तिहार में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम आवास, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बंदोरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित 20

ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, प्राप्त 487 आवेदनों में से 209 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान सक्ती, 01 जून 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बंदोरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर बंदोरा शिविर में 20 ग्राम पंचायत बंदोरा, मंद्रागोढ़ी, गोरखापाली, डिक्सी, मोहंदीकला, आड़िल, नौरंगपुर,

औरदा, सुलौनी, सोनादुला, कटारी, आमनदुला, मोहतरा, नवागांव, पोता, सकर्रा, बुंदेली, ढिमानी, करिगांव एवं दर्राभांठा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 487 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 209 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 278 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। बंदोरा में आयोजित सुशासन तिहार में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड,

वृद्धावस्था पेंशन, पीएम आवास, राशन कार्ड, टेबलेट, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, स्वाइल हेल्थ कार्ड, जाल वितरण सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभाग अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे शासन प्रशासन ग्रामीणजनों के नजदीक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। इसी उद्देश्य से आज बंदोरा में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने शिविर स्थल पर उपस्थित सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आग्रह किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज बंदोरा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। जिसका लाभ इस क्षेत्र के नागरिक ले सकते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्रामीण जनों को कार मोटरसाइकिल आदि वाहन चलाते समय दुर्घटना से बचने के लिए उपाय बताते हुए जागरूक किए। इसके साथ ही उन्होंने सभी को मोबाइल फोन का सही तरीके से उपयोग करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए लोगों को किसी भी प्रकार के लालच में आए बिना और अजनबी व्यक्तियों के काल, मैसेज आदि से बचने के लिए जागरूक किया, जिससे डिजिटल फ्रॉड से बचा जा सके। बंदोरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा गणवेश वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र, टैबलेट वितरण एवं दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृती की चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही शिविर स्थल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न स्व सहायता समूह की दीदियों को बैंक लिंकेज की राशि का चेक वितरण किया गया, कृषि विभाग द्वारा स्वाइल हेल्थ कार्ड, बीज वितरण, श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन कार्ड वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल वितरण साथ ही अन्य विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया।इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम आदि प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles