jila sakti

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फगुरम में समाधान शिविर किया गया आयोजित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फगुरम में समाधान शिविर किया गया आयोजित 19 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 411 में से 287 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान हितग्राहियों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित  सक्ती, 22 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मालखरौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत फगुरम में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर फगुरम शिविर में 19 ग्राम पंचायत फगुरम, लिमगांव, चरौदा, अण्डी, किरारी, बड़ेमुड़पार, सारसकेला, बोड़ासागर, कुधरी, सपिया, कर्रापाली, बोकरेल, झर्रा, भांटा, परसा, चरौदी, सेरो, कुलबा एवं अण्डा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 411 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 287 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 124 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कविशरण वर्मा ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जहां लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं को निसंकोच प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की। श्री वर्मा ने कहा कि शासन और प्रशासन आमजनों की सुविधा एवं विकास के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, पेंशन हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृती, कृषि विभाग द्वारा नील हरित काई वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं श्रवण यंत्र विवरण किया गया, स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज की राशि प्रदान की गई। शिक्षा विभाग द्वारा गणवेश वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल वितरण किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा उपाध्यक्ष श्री रितेश साहू, समस्त जनपद पंचायत मालखरौदा सदस्य, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ श्री तेजेश्वर प्रसाद यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles