jila sakti

जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी चंद्रपुर पुलिस जितेन्द्र कुमारा कोसले एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम कलमा रेत के अवैध धंधे में संलिप्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही

(सक्ती पुलिस) दिनांक: 03.05.2026 स्थान: चन्द्रपुर (छत्तीसगढ़) सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त सक्ती जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना चंद्रपुर पुलिस ने रेत के अवैध धंधे में संलिप्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही का विवरण: पुलिस अधीक्षक के निर्देशनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चंद्रपुर जितेन्द्र कोसले एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर दबिश दी गई।घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर महानदी की रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए 01 जेसीबी मशीन और 04 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चालकों से रेत उत्खनन से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो उनके द्वारा पेश नहीं किए जा सके। *जप्त किए गए वाहनों का विवरण:जेसीबी वाहन: नंबर OD 17 AB 2434ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 9964ट्रैक्टर: नंबर CG 11 BD 3353ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BG 8337ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 2253 *अग्रिम कार्यवाही:* उक्त सभी 05 वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को इस अवैध उत्खनन की सूचना देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु. से.) ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles