कोरबा

कोरबा जिले को मिली 22 नए नेक्स्ट जेन CG Dial-112” वाहनों की सौगात उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी,

कोरबा जिले को मिली 22 नए नेक्स्ट जेन CG Dial-112” वाहनों की सौगात उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ Lightboxकोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगातउद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँOpen in Lightbox“नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्तकोरबा 20 मई 2026/प्रदेश में छत्तीसगढ़ डायल-112 फेज-दो (नेक्स्ट जेन) के अंतर्गत अब सभी 33 जिलों में अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा का विस्तार किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश को कुल 400 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों को 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।इसी कड़ी में कोरबा जिले को भी 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात प्राप्त हुई है। आज कोरबा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने औपचारिक कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये आधुनिक वाहन उन्नत तकनीक से लैस हैं, जिनमें आधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस सिस्टम तथा स्मार्ट मोबाइल उपकरण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में और अधिक त्वरित, सटीक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।डायल 112 सेवा के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समन्वित आपातकालीन सहायता मिल सकेगी। यह व्यवस्था आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ बनाते हुए जिला स्तर पर सुरक्षा एवं सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर करेगी।कार्यक्रम के दौरान कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित रहे।डायल 112 के नए वाहनों के शुभारंभ से जिले में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों को और अधिक सुरक्षित, त्वरित एवं विश्वसनीय सहायता मिल सकेगी।“नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्तकोरबा जिले को मिले 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनजिनका शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर – कमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में , पूरे प्रदेश के 33 जिलों हेतु “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इसी क्रम में कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका आज शुभारंभ किया गया। इन वाहनों को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, GPS, वायरलेस रेडियो, PTZ एवं डैश कैमरा, मोबाइल NVR तथा सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग एवं त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह सेवा 24×7 आम जनता की सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध रहेगी।Dial-112 – “एक्के नम्बर, सब्बो बर…”प्रदेश में सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में अब नागरिकों को और अधिक त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त होगी। नागरिक वॉयस कॉल, SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट एवं SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।कोरबा जिले के लिए संसाधनों से सुसज्जित इन वाहनों को प्राप्त करने हेतु जिले के 24 अधिकारी/कर्मचारी रायपुर में उपस्थित रहे। डायल-112 केवल एक सेवा नहीं बल्कि आम जनता के लिए LifeLine एवं सुरक्षा का भरोसा है। इन वाहनों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सेवा हेतु 24×7 तत्पर रहेंगे।कोरबा पुलिस एवं जिला पुलिस प्रशासन राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए आम नागरिकों को विश्वास दिलाता है कि संकट की हर घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।मुख्य विशेषताएं :🔹 कोरबा जिले को प्राप्त हुए 22 आधुनिक Dial-112 वाहन🔹 पूरे प्रदेश के 33 जिलों में सेवा का विस्तार🔹 24×7 आपातकालीन सहायता सुविधा🔹 GPS, PTZ कैमरा, डैश कैम एवं लाइव मॉनिटरिंग से लैस वाहन🔹 महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मिलेगा और अधिक मजबूती🔹 त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर पुलिस सहायता सुनिश्चित“सुरक्षित, संवेदनशील एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.