Chhattisgarh

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ सारंगढ़ में टी.एस. बाबा का दो दिवसीय दौरा, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह टी.एस.बाबा पहुँचे विधायक उत्तरी जांगड़े गृह निवास

सारंगढ़ में टी.एस. बाबा का दो दिवसीय दौरा, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह टी.एस.बाबा पहुँचे विधायक उत्तरी जांगड़े गृह निवास विधायक ने गर्म जोशी से किया अभिनंदनसारंगढ़ में कांग्रेस पार्टी की एकजुटता का बाबा ने किए प्रशंसाकड़ी धूप में 2 दिवसीय दौरा के दौरान नारी शक्ति की उपस्थिति को बताया मिशाललक्ष्मीनारायण लहरे सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) ने अपने दो दिवसीय सारंगढ़ प्रवास के दौरान चिलचिलाती धूप में भी कांग्रेस पदाधिकारीओं कार्यकर्ताओं से उनके निवास पहुंच कर लगातार भेंट-मुलाकात कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।दौरे के दौरान बाबा जी विधायक उत्तरी जांगड़े के गृह ग्राम मुड़वाभांठा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने अपने परिवार सहित अपने निवास पर टी.एस. बाबा का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।ग्राम मुड़वाभांठा में बाबा जी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने सारंगढ़ में कांग्रेस पार्टी की एकजुटता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की।अपने संबोधन में टी.एस. बाबा ने क्षेत्र की ऊर्जावान नारी शक्तियों की विशेष रूप से प्रशंसा की और उनके योगदान को संगठन की मजबूती का आधार बताया। साथ ही मंच के माध्यम से उन्होंने कहा कि समय और परिस्थिति की बात है आप सब ने सारंगढ़ में दो बार विधायक चुन कर दिया निश्चित ही कुछ बात होगी की आप सब का भरोसा कायम है टी.एस.बाबा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप सब को मुझे बताने में जरा से भी संकोच नही है कि उत्तरी जांगड़े का कहि विधायक के टिकट के लिये नाम नही था नाम तो गनपत जांगड़े जी का चल रहा था लेकिन कुछ परिस्थिति निर्मित हुई और आज उत्तरी जांगड़े विधायक है तो आप सब को समझना है ढाई साल बाकी है जो आप सब सारंगढ़ में एकजुटता बनायें है उसे कायम रखे और पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाएं।आगे विधायक निवास पहुंच कर बाबा साहब ने सभी से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और सामूहिक फोटोग्राफी कराई इस अवसर पर विधायक के देवर श्रीकांत जांगड़े जी ने हाथ स्कैच से बना बाबा साहब का छाया चित्र उन्हें भेंट किया आगे बाबा साहब सिहदेव जी कोसीर स्थित मां कुशलाई दाई के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।दौरे के क्रम में बाबा जी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता विष्णु चंद्रा के निवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनसे एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।टी.एस. बाबा के इस दौरे को लेकर सारंगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और एकजुटता देखने को मिल रही है।दौरा के दौरान प्रमुख रूप से सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े,बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे,नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन,पूर्व विधायक प्रकाश नायक ,पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुणमालाकार,वरिष्ठ कांग्रेसी पुरषोत्तम साहू,संजय दुबे,सूरज तिवारी उमेशकेसरवानी,मंजुलता आनंद,सरिता गोपाल,मूंजमालाकार,शरद यादव,किशोर पटेल महेश डेहरी,कन्हैया सारथी सारथी,सतीश श्रीवास,राकेश पटेल,रामनाथ सिदार,तारा पटेलअमर जीत विक्की आहूजा,लोकेश साहू,विष्णु चंद्रा,गनपत जांगड़े,प्रमोद मिश्रा,अजय बंजारे,रविन्द्र नन्दे गोल्डी नायकचंद्र कुमार नेताम,विनोद भारद्वाज, तुलसी विजय बसंत,शांति मालाकार, सरिता शंकर चंद्रा,लता जाटवर,भीष्म साहू,युधिष्ठिर नायक,गोपी पटेल,बंटी साहू,लखेश्वर देवांगन, मनोहर नायक,राधे जायसवाल,राजेश भारद्वाज,लाल बहुदार चंद्रा, राजकमल अग्रवाल, शुभम बाजपेयी,भूपेंद्र ठाकुर,धीरज बहिदार,सोमू यादव,ननकी कुर्रे, दारासिंह जांगड़े,रोहित महिलाने, सतीश अजय,प्रणय वारे ,अशोक वर्मा सिंघनपुर,चैतन्य जांगड़े,दुर्गेश अजय,धनेश भारद्वाज, विजय सिदार, नावेद खान,विक्की पटेल, प्रकाश साहू,अंकित पटेल,सतीश कोशले,मनोहर अंनत,राजपूत जी,हेमंत चंद्रा,शिव निषाद,हरीश चंद्रा,प्रेम बसंत पिण्डरी,गौरी चंद्रा,कामेश लहरे विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे व समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता व ग्रामवासि बड़ी संख्या में उपस्थित रहें मंच का सफल संचालन राजकमल अग्रवाल द्वारा किया गया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles