Chhattisgarh

जिला नारायणपुर प्रशिक्षित। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्रीमान रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशन में दिनांक : 11-04-2026 नारायणपुर पुलिस डीआरजी जवानों को कर रही है आधुनिक और डिजिटल पोलिसिंग के लिए तैयार

जिला : नारायणपुर दिनांक : 11-04-2026 नारायणपुर पुलिस डीआरजी जवानों को कर रही है आधुनिक और डिजिटल पोलिसिंग के लिए तैयार नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नारायणपुर पुलिस ने शुरू किया है “विशेष दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम”। 06 अप्रैल 2026 से ओपन एरिना डीआरजी कैंपस में आयोजित की जा रही है एक्सपर्ट ट्रैनिंग। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं साक्ष्य अधिनियम सहित विवेचना पर रहेगा विशेष फोकस। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जवानों को जनसंवाद व विश्वास अर्जन भी किया जा रहा है प्रशिक्षित। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशन में डीआरजी बल एवं जिला नारायणपुर में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को नवीन आपराधिक कानूनों एवं संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान करने हेतु दिनांक 06.04.2026 से ओपन एरिना डीआरजी कैंपस में विशेष दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सहित अपराध विवेचना, ई-साक्ष्य, यातायात एवं टाइपिंग/कार्यालयीन कार्यों की बुनियादी जानकारी से अवगत कराते हुए उन्हें विधिक रूप से दक्ष बनाना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रशिक्षण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित किया गया। इस दौरान विभिन्न अनुभवी अधिकारियों द्वारा केस डायरी लेखन, विवेचना की प्रक्रिया, महिला एवं बाल अपराधों की जांच, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधान तथा यातायात संबंधी नियमों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा जवानों को आम नागरिकों के हित में कम्युनिटी पुलिसिंग के प्रति दक्ष बनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके तहत उन्हें जनता से बेहतर संवाद, विश्वास निर्माण एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे पुलिस-जनता के बीच समन्वय मजबूत हो और क्षेत्र में सुरक्षा व सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले।पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया ने जवानों से अपील किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने दैनिक कार्यों में प्रभावी तरीके से करें, जिससे आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय मिल सके तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।—

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles