Chhattisgarh

जिला जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण , बच्चों का रिजल्ट बेहतर नहीं आया तो संबंधित शैक्षणिक एजेंसी विद्या मंदिर और चौखंभा सोसायटी का ठेका होगा निरस्त, शिक्षकों को कड़ी हिदायत

जशपुर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।उन्होंने प्रयास के शिक्षकों की बैठक लेकर मेहनत करके बच्चों का इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने के लिए परीक्षा की बेहतर तैयारी करवाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कहा कि जशपुर दूरस्थ अंचल जिला है। यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।कलेक्टर ने शिक्षकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाने में खानापूर्ति वाला काम नहीं चलेगा छत्तीसगढ़ शासन प्रयास स्कूल के लिए आवासीय विद्यालय भोजन, पाठ्य पुस्तकें सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।स्कूल के लिए शिक्षकों की भी व्यवस्था की गई।कलेक्टर ने कहा कि प्रयास स्कूल के बच्चों का इस वर्ष रिजल्ट बेहतर नहीं आया तो संबंधित शैक्षणिक एजेंसी विद्या मंदिर कोचिंग सेंटर दिल्ली और चौखंभा सोसायटी रायपुर का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। बच्चों का भविष्य हमारी पहली प्राथमिकता है।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहाआरईएस के एसडीओ श्री अमित देव सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने शिक्षकों को प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट लेने के लिए कहा है और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनका बेस ठीक करने के निर्देश दिए हैं।बच्चों के लिए लाइब्रेरी में पर्याप्त स्टडी मटेरियल और पुस्तक रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब बच्चे प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश लेते हैं तभी उनका एक टेस्ट ले ताकि कमजोर बच्चे का स्तर पता चले और उन बच्चों पर विशेष ध्यान देकर परीक्षा की तैयारी पूरी कराया जा सके।कलेक्टर ने हास्टल अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं ज्यादा छुटि्टयों में बच्चों को अनावश्यक घर न भेजें बच्चे घर जाने के बाद ज्यादा दीन घर में रूकने के कारण उनका पढ़ाई प्रभावित होता है।कलेक्टर ने प्रयास में चार स्मार्ट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बच्चों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के लिए कहा।उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय 100 सीटें निर्धारित है जहां आदिवासी बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराया जाता है। बच्चों को आवासीय सुविधा का लाभ मिलता है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles