रायपुर-चंदखुरी पुलिस अकादमी में उप निरीक्षक संवर्ग का दीक्षांत समारोह सम्पन्न चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में उप निरीक्षक संवर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह

रायपुर-चंदखुरी पुलिस अकादमी में उप निरीक्षक संवर्ग का दीक्षांत समारोह सम्पन्नचंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में उप निरीक्षक संवर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं की अनुशासनबद्ध प्रस्तुति की सराहना की तथा सलामी ली। प्रशिक्षण पूर्ण कर राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर 859 अधिकारी, सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी की प्रतिबद्धता, अनुशासन और समर्पण से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। पुलिस बल समाज में विश्वास और सुरक्षा का आधार है, और नए प्रशिक्षित अधिकारी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर दीपशिखा सिन्हा, पिता भोला राम सिन्हा, निवासी चिखली, जिला राजनांदगांव की उपलब्धि भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर दीक्षांत समारोह में सहभागिता की।समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षकगण, परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।