मनोरंजन

Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस के नए किंग बने Rajkummar Rao, इन फिल्मों से सालभर उड़ाया गर्दा

साल 2024 को अलविदा कहने से पहले पीछे मुड़कर देखने का समय आ गया है। बॉलीवुड फिल्मों और कुछ स्टार्स के लिए यह साल बेहतरीन साबित हुआ। लोगों ने कलाकारों के अभिनय को पसंद किया। इस लिस्ट में बी टाउन के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव का नाम भी शामिल है। जब एक्टिंग की बदौलत लोगों का दिल जीतने वाले स्टार्स का जिक्र होता है तो राजकुमार का नाम भी सबसे पहले आता है। यह साल अभिनेता के लिए सफल साबित हुआ। आइए, आज उनकी इस साल की सुपरहिट फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।

मई महीने में रिलीज हुई श्रीकांत फिल्म में राजकुमार राव ने अहम किरदार की भूमिका अदा की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। बॉलीवुड हंगामा की  श्रीकांत मूवी ने 50.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी कारण इस फिल्म को राजकुमार की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया।

साल 2024 में राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म रिलीज हुई। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी को देखा गया। कॉमेडी पर आधारित इस मूवी की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया। कमाई के मोर्च पर बात करें तो राजकुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39.56 करोड़ का कलेक्शन किया।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय को भी पसंद किया गया। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने कुल 627.02 करोड़ का कलेक्शन किया। अभिनेता की इस फिल्म ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग बनाने में मदद की है।

 

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles