jila sakti

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक सक्ती,

7 सितंबर 2026/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर एसपी सहित सक्ती जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजन के सभी बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बता दे कि केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर 2026 को ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी तथा लखपति दीदी सम्मेलन व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की पर्याप्त एवं उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था, लाइटिंग एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, मीडिया प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों के लिए पृथक एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ ही यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक एवं मेडिकल टीम की तैनाती, एंबुलेंस की उपलब्धता तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन रूम एवं मंचीय व्यवस्था की भी जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायत सचिव सुश्री ऋचा शर्मा, पंचायत आयुक्त श्री तारण प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जांजगीर श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, श्री टिकेश्वर गबेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, श्री अभिषेक शर्मा, श्री रामनरेश यादव, श्री चिराग अग्रवाल सहित कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles