छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत पूछेली में दिन में डंपिंग, रात में सप्लाई: हसदेव नदी में अवैध रेत का काला कारोबार,

दिन में डंपिंग, रात में सप्लाई: हसदेव नदी में अवैध रेत का काला कारोबार, प्रशासन मौन अकलतरा / बिलासपुर |ग्राम पंचायत पूछेली क्षेत्र में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पीपरदा निवासी मुख्य आरोपी गेंद राम पटेल और उसके साथी बीजू पटेल द्वारा पिछले 5 वर्षों से हसदेव नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है

।कैसे चलता है खेल ग्रामीणों के अनुसार इनके द्वारा दिन में नदी किनारे रेत का डंप किया जाता है और रात होते ही ट्रैक्टर-हाइवा और जेसीबी मशीनों के माध्यम से अकलतरा, बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है।

अधिकारियों से मिलीभगत का आरोप:
ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा अवैध कार्य अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है।
इस संबंध में कलेक्टर महोदय सहित खनिज विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शिकायत करने पर ग्रामीणों को धमकाया भी जाता है।ग्रामीणों ने मांग की है कि हसदेव नदी को बचाने और शासन को हो रहे राजस्व नुकसान को रोकने के लिए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles