मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ओडे़केरा में समाधान शिविर हुआ आयोजित




मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ओडे़केरा में समाधान शिविर हुआ आयोजित 20 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 906 में से471 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान हितग्राहियों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सक्ती, 20 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन
कीजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जैजैपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ओडे़केरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर ओडे़केरा शिविर में 20 ग्राम पंचायत ओडे़केरा, कुटराबोड़, गाड़ामोर, जमडी,

देवरघटा, पिसौद, बरदूली, मुक्ता, हरेठीकला, हरेठीखुर्द, भातमाहूल,
रीवाडीह, सेंदरी, हरदीडीह,आमाकोनी, चोरभटठी, जर्वे, बहेराडीह बोईरडीह एवं परसाडीह से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 906 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 471 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 435 आवेदनों

को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा है कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजन अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखकर उसका त्वरित निराकरण करा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार

पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। कलेक्टर श्री तोपनो ने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग, जल संसाधन विभाग को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली की अनावश्यक कटौती नहीं होनी चाहिए तथा ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में उसका त्वरित सुधार किया जाए। इसी प्रकार पेयजल संबंधी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ लोगों की

समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। शासन की मंशा है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तर में टॉप 10 में शामिल जिले की कुमारी डुनिशा साहू को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 10वी 12वी में जैजैपुर विकासखंड स्तर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया तथा अन्य स्कूली बच्चों को गणवेश वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण, टैब वितरण व श्रवण यंत्र का वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा जाल एवं मत्स्य आइस बॉक्स का वितरण किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद पंचायत जैजैपुर उपाध्यक्ष सीताराम चंद्रा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला चंद्रा, जिला पंचायत सभापति व पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा, पूर्व विधायक श्री केशव चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन,सहायक आयुक्त सु श्री स्वप्नीता सिंह आदिम जाति कल्याण विभाग मंडल निरीक्षक देव प्रसाद बर्मन एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ श्री संदीप कश्यप, तहसीलदार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।