जिला बिलासपुर

बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) का आज पुलिस महानिरीक्षक IG श्री मान राम गोपाल गर्ग ने अपने कार्यालय बिलासपुर में विदाई समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन IG श्री मान राम गोपाल गर्ग ने कहा sp आंजनेय वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं

SP आंजनेय वार्ष्णेय की केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेंज स्तरीय

गरिमामयी विदाई, IG राम गोपाल गर्ग ने बताया युवाओं का प्रेरणास्रोत बिलासपुर। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) का आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में रेंज स्तरीय भव्य एवं आत्मीय विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम IG बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ।IG गर्ग ने किया सम्मानित, बताया प्रेरणास्रोतपुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने SP वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। IG गर्ग ने कहा, “आंजनेय वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि अनुशासन की नई मिसाल पेश की। साइबर अपराधों पर उनकी पकड़ और समाज के प्रति सेवाभाव विभाग के लिए बड़ी संपत्ति है। उनकी कार्यशैली आज युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने वार्ष्णेय के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।उपलब्धियों भरा रहा सेवा सफरआंजनेय वार्ष्णेय का कार्यकाल अनुशासन और उपलब्धियों की मिसाल रहा:सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यकाल: 23.04.2025 से 08.05.2026 तक जिला SP के रूप में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूर्व अनुभव: इससे पूर्व धमतरी और कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवाएं दीं।विशेषज्ञता: साइबर अपराधों के गहरे ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग के लिए विशेष पहचान।“हमेशा उपलब्ध रहूंगा” – वार्ष्णेयविदाई के अवसर पर वार्ष्णेय ने IG गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “राज्य से स्थानांतरण के बाद भी पुलिस विभाग को किसी भी सहायता की जरूरत होगी तो मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा।”ये रहे उपस्थितसमारोह में IG राम गोपाल गर्ग के साथ उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रेंज विवेक शर्मा तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने वार्ष्णेय को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.