Blog

जिला सक्ति अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम ने कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और पावरलिफ्टर श्री गुरुवचन सिंह कंवर कोअपने कार्यालय में किया सम्मानित

अपर कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन को पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित  सक्ती, 27 फरवरी 2026// अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम ने कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और पावरलिफ्टर श्री गुरुवचन सिंह कंवर को छत्तीसगढ़ के तखतपुर में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। अपर कलेक्टर ने श्री गुरुवचन सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत भू अभिलेख अधिकारी श्री बैजू लाल उपस्थित थे।   सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा तखतपुर में सातवीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न शहरों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी शक्ति व कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सक्ती जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक जीते, जिनमें 17 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में पावरलिफ्टर श्री गुरुवचन सिंह कंवर ने 170 किलोग्राम डेडलिफ्ट में प्रथम स्थान तथा बेंच प्रेस पर 112.5 किलोग्राम भार उठा कर दो गोल्ड मेडल स्ट्रांग मैन कप जीतकर अपने नाम किया। इस दौरान सचिन राजा पवार को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग फेडरेशन सक्ती जिला अध्यक्ष सुधांशु जायसवाल, वर्क आउट जोन प्रशिक्षक खीर सागर साहू, राजेश डीजे, सत्या बघेल, सिमरन साहू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles