जिला रायगढ़ ग्राम जाेबी,में लघु वन उपज आधारित 3 दिवसीय रैंप प्रशिक्षण का सफल समापन

जाेबी, रायगढ़ में लघु वन उपज आधारित 3 दिवसीय रैंप प्रशिक्षण का सफल समापन छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम जाेबी में आयोजित वन उपज आधारित सेक्टर स्पेसिफिक तीन दिवसीय रैम (RAMP) प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण क्षेत्र के छोटे एवं सूक्ष्म उद्यमियों को बाजार की समझ विकसित करने तथा उनके व्यवसाय को व्यवस्थित और लाभकारी तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वन्य उपज आधारित उत्पादों की पहचान, संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार तथा वैल्यू एडिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उद्यम संचालन, विपणन रणनीति, लागत निर्धारण और सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के तरीकों पर भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।समापन समारोह में कृषि विस्तार अधिकारी रामकुमार पटेल, वन उपज समिति से उमेन सिंह राठिया तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के अधिकारी देवेंद्र साबले एवं प्रशिक्षक भानुदास विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें वन्य उपज उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कृषि विस्तार अधिकारी रामकुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वनोपज पर कार्य करने वाले सुक्ष्म उद्यमियों की आय सृजन क्षमता में गुणोत्तर वृद्धि करने में सक्षम है। प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा यह प्रशिक्षण बहुत ही लाभदायक है। वही वन विभाग द्वारा वनोपज पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उमेन सिंह ने प्रतिभागियों से आगे आकर इस क्षेत्र में और अधिक कार्य करने एवं वन्य वस्तुओं के संग्रहण पर चर्चा की। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से देवेंद्र साबले एवं प्रशिक्षक भानु दास ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।