jila sakti

जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के निर्देशन में साइबर जन-जागरूकता का हुआ कार्यक्रम

साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम जिला सक्ती (छ.ग.) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में

जिला पुलिस सक्ती द्वारा साइबर जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुंजन स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल,

ओटीपी ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक भेजकर, लॉटरी/इनाम का प्रलोभन देकर, सोशल मीडिया हैकिंग एवं शेयर ट्रेडिंग/टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं।कार्यक्रम में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया —किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी फोटो या निजी जानकारी साझा न करें।किसी भी प्रकार के लालच या “फ्री ऑफर” के झांसे में न आएं।केवल अधिकृत प्ले स्टोर से ही ऐप एवं गेम

डाउनलोड करें।किसी भी अंजान लिंक को क्लिक न करें, इससे मोबाइल हैक हो सकता है।टेलीग्राम, ऑनलाइन निवेश या शेयर ट्रेडिंग के नाम पर आने वाले प्रस्तावों से सतर्क रहें।सोशल मीडिया अकाउंट को सदैव प्राइवेट रखें एवं अंजान व्यक्तियों को फॉलो न करें।आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें।“डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, ऐसे कॉल से सावधान रहें।किसी भी अंजान मोबाइल नंबर से आए वीडियो कॉल का उत्तर न दें।उपस्थित जनसमुदाय को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें एवं निकटतम थाना में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था संचालक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने साइबर जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं नागरिकों से सतर्क रहने की अपील वीडियो संदेश भी प्रेषित की।*जिला पुलिस सक्ती द्वारा साइबर जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को जागरूकता का प्रथम वाहक मानकर समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।जिला पुलिस सक्ती नागरिकों की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles