Blog

जिला सक्ति कलेक्टर दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की ली बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक जिले के सभी नागरिकों को घर-घर जाकर खिलाए फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा, न छूटे कोई भी पात्र व्यक्ति- कलेक्टर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश  सक्ती, 10 फरवरी 2026 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने मुख्य चिकित्सा

एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम चरण में बूथ स्तर पर सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा खिलाए जाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात द्वितीय चरण में मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर जाकर दवा सेवन कराए जाने तथा अंतिम चरण में माप अप राउंड के अंतर्गत शेष छूटे हुए व्यक्तियों को सुव्यवस्थित रूप से फाइलेरिया (हाथीपांव) का दवा सेवन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा

प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित सभी जिला अधिकारियों सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भी फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा खिलाई गई। बैठक में कलेक्टर ने एसआईआर के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े उप जिला निर्वाचन अधिकारी व ईआरओ सहित संबंधित सभी अधिकारियो कर्मचारियो को एसआईआर के कार्यो को पूरी प्राथमिकता से करने और सभी

प्रविष्टिया निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने एस आई आर के कार्यो में जिले का प्रदेश स्तर पर दूसरा रैंक आने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम व सभी ईआरओ सहित एसआईआर कार्य से जुड़े संबंधित सभी अधिकारियो कर्मचारियो को बधाई दी और एसआईआर कार्य समाप्ति तक बेहतर कार्य करने प्रेरित किया। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने पी एम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावासो का निरीक्षण, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।*सुरक्षित इंटरनेट दिवस अंतर्गत जिला अधिकारियों को इंटरनेट के दुष्प्रभाव से बचने किया गया जागरूक कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा इंटरनेट का सुरक्षित रूप से उपयोग करने और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी से बचाव के लिए जिला अधिकारियों को जागरूक किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों द्वारा लालच और डर दिखाकर कई तरह के स्कैम किए जाते हैं। इसलिए हमें बिना किसी लालच और डर में आए पहले वास्तविक स्थितियों का पता लगाने के बाद निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की डिजिटल धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराए। जिससे समय रहते सुरक्षित समाधान किया जा सके।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles