jila sakti

जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे ।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर आज जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त सक्ती, 3 नवंबर 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर कक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।  जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम नवागांव निवासी श्री कलाराय चन्द्रा ने चक्रवात अरनब के कारण फसल में हुए नुकसान का सर्वे कराने एवं उचित मुआवजा राशि प्रदाय करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम भूरसीडीह निवासी श्री हीरालाल गोड़ ने उनके खुद की जमीन को अवैध कब्ज़ा शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम गोपालपुर निवासी श्री करमू पिता सरजू प्रसाद ने कलमा बैराज निर्माण हेतु अतिक्रमण की गई भूमि पर कब्जा करने के शिकायत के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles