jila sakti

जिला जसपुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री श्री पुरंदर यादव ने की पहल कुकरगांव, मुड़ाबहलावासियों को मिलेगी जर्जर सड़क से राहत पत्थलगांव।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री श्री पुरंदर यादव ने की पहल कुकरगांव, मुड़ाबहलावासियों को मिलेगी जर्जर सड़क से राहत पत्थलगांवः कुकरगांव और मुड़ाबहला के लोगों की सड़कों की खराब स्थिति से जल्द ही निजात मिल सकेगी। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री पुरंदर यादव ने इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा पुरंदर यादव। फाईल था जिस परमुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा पंचायत एवं विकासविभाग को इस पर समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के जिला महामंत्री पुरंदर यादव ने बताया कि प्रदेश के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के यह इलाका एक अर्से तक विकास की दौड़ में पिछड़ा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार आने के बाद यहां विकास के कार्य खासी तेजी से कराए जा रहे हैं।

लोगों की समस्याओं को पहचानकर उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा किसड़कें आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और उन्नयन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जपं पत्थलगांव के ग्राम कुकरगांव और मुड़ाबहला में ग्रामीणों को सड़कों की समस्या की वजह से आवागमन में मुश्किलें आ रही थीं।

इसमें ग्राम कुकरगांव में क्रेसर चैक से लैलूंगा पहुंच मार्ग सिलीभुड़ तक और मुड़ाबहला में स्कूल पारा पानी टंकी सेपाकेरडांड़ मेन रोड तक 2-2 किमी की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली इन सड़कों की खराब स्थिति के कारण खास तौर पर बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी होती थी।

इसे देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिख कर उन्हें ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया था और इन सड़कों को मुख्यमंत्री सड़क योजना में शामिल कराने का अनुरोध किया था ताकि ग्रामीणों को आगामी मौसम में इसकासामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को इस विषय पर त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के निर्देश के बाद इन सड़कों के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और केवल इनके लिए बजट आबंटन होना शेष है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles