Chhattisgarh

बिलाईगढ़ एसडीओपी श्रीमती दीपिका मिंज को मिली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति।

बिलाईगढ़ एसडीओपी श्रीमती दीपिका मिंज को मिली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति।पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल ने कंधों पर बैज लगाकर किया पदोन्नत।

बिलाईगढ:- छत्तीसगढ़ पुलिस में 2015 बैच की डीएसपी और वर्तमान में बिलाईगढ़ की एसडीओपी श्रीमती दीपिका मिंज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल ने श्रीमती मिंज के कंधों पर बैज (अशोक स्तंभ) लगाकर उन्हें पदोन्नत किया।

इस दौरान सारंगढ़ एसडीओपी श्री गोविंद दीवान, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस और रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा भी मौजूद रहे।श्रीमती दीपिका मिंज अब तक लगभग 11 वर्षों की सेवा दे चुकी हैं।

इस दौरान उन्होंने कोरबा, अंबिकापुर, चौथी बटालियन माना (रायपुर) और चिरमिरी में अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। वर्तमान में वे बिलाईगढ़ में एसडीओपी के रूप में कार्यरत हैं। हर स्थान पर उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन से अपने कर्तव्य का पालन किया है।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने श्रीमती मिंज को नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles