मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, SIR प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की
जिला कांग्रेस कमेटी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कलेक्ट्रेट तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने/हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए इनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।जिला कांग्रेस की 4 प्रमुख मांगें -1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने हेतु संविधान और प्रचलित कानून के अनुसार प्रक्रिया शुरू की जाए।2. उनके विरुद्ध लगे निर्वाचन संबंधी आरोपों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए और अपराध सिद्ध होने पर कार्रवाई हो।
3.उनके कार्यकाल में लिए गए प्रमुख निर्वाचन संबंधी निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए परिवर्तनों की व्यापक समीक्षा हो। 4. SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची और आयोग की IT प्रणाली से जुड़े विवादित मामलों की पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो।यह ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ शासन, राजभवन रायपुर को प्रेषित किया गया है ।
गजमति भानू जिलाध्यक्ष कांग्रेस )