जिला सक्ती शिक्षक दिवस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल बने ‘साइबर शिक्षक’, कोटमी स्कूल में बच्चों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

शिक्षक दिवस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल बने ‘साइबर शिक्षक’, कोटमी स्कूल में बच्चों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर सक्ती पुलिस का अभियान: मैं हूँ ‘साइबर शिक्षक’
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ने छात्रों को बताया OTP शेयर और अनजान लिंक से कैसे बचें सक्ती,

05 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत ‘मैं हूँ साइबर शिक्षक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
।जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया
।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पटेल कुमार ने बच्चों को बताया कि वर्तमान में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा – साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा संभव है।
उन्होंने बच्चों को 6 मुख्य बातें बताईं क्या न करें -1. किसी के साथ भी OTP शेयर न करें2. अनजान APK लिंक पर क्लिक न करें।
3. अनजान WhatsApp वीडियो कॉल न उठाएं क्या करें 1. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें2. कोई भी एप सिर्फ Playstore या App Store से ही डाउनलोड करें
3. साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करेंइस अवसर पर एएसपी श्री पटेल ने छात्राओं के साथ “जागरूकता की एक सेल्फी”भी ली
। पुलिस द्वारा स्कूल में जागरूकता पम्पलेट और QR कोड भी साझा किया गया।विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस पहल के लिए सक्ती पुलिस को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।