jila sakti

कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो एवं एसपी प्रफुल्ल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल के उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कलेक्टर एसपी की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगे जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जिलेवासी सक्ती, 13 अगस्त 2026// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मे कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो-कर्मचारियों, शिक्षको, स्कूली छात्र-छात्राओं और जिलेवासीयो में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। भव्य तिरंगा यात्रा अंतर्गत अटल परिसर सक्ती से भारत माता चौक सक्ती तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमनागरिकों और जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकालते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान हर ओर राष्ट्रीय ध्वज की शान और सम्मान का गौरव दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा थामे कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो-कर्मचारियों, शिक्षको, स्कूली छात्र-छात्राओं और जिलेवासी गर्व के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का भाव व्यक्त कर रहे थे। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अभिषेक शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, सयुंक्त कलेक्टर श्री अरुण सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं आम नागरिक और जिलेवासी उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles