मालखरौदा जिला शक्ति

ग्राम कुरदा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

आज दिनाँक 25/06/2026 को जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत कुरदा में विकास खंड स्तरीय नवप्रवेशी बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव व नेवता भोज का आयोजन किया गया।जिसमें मालखरौदा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री कवि वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाला प्रवेश के तहत नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल व मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया गया साथ ही बच्चों को पुस्तक और गणवेश प्रदान किया गया। नेवता भोज

कार्यक्रम में सभी बच्चों को खीर – पूड़ी मिठाई के सांथ भोजन कराकर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर श्री तेजेस्वर यादव जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मालखरौदा, श्री एम एल प्रधान जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा, श्रीमती लकेश्वरी लहरे जी पूर्व जनपद अध्यक्ष, लता जीतू मनहर जी जनपद सदस्य कुरदा, श्री मति जमुना बाई कमल खूंटे जी सरपंच ग्राम पंचायत कुरदा, सभी संकुल प्रभारी, विद्यालय के शिक्षक गण व बच्चों के साथ – साथ पालक गण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.