Chhattisgarh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने वित्तीय वर्ष 2026 -27 का डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर शासन के दिशा निर्देशानुसार 6.25% छूट का लिया लाभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने वित्तीय वर्ष 2026 -27 का डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर शासन के दिशा निर्देशानुसार 6.25% छूट का लिया लाभ डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से भरा अपना संपत्ति कर,, नगर वासियों को घर बैठे डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से करो का भुगतान करने हेतु किया अपीलजगदलपुर–भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने अपने निवास का वित्तीय वर्ष 2026 -27 वर्ष का डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर आनलाइन जमा किया एवं शासन द्वारा दिशा निर्देशानुसार 6.25% का छूट का लाभ भी मिला। निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने भी डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से अपना संपत्ति कर जमा किया। विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने कहा नगर वासियों को घर बैठे डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से करो का भुगतान करने की अपील की है। नगर निगम द्वारा लोगों को सुविधा उपलब्ध करते हुए अब अपने-अपने मकानो का समेकित संपत्ति कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विधायक ने कहा सभी करदाता अपने-अपने मकानों दुकानों का समेकित संपत्ति कर, जलकर सही समय में जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं।महापौर संजय पांडे ने कहा नगर पालिका निगम जगदलपुर के अंतर्गत समस्त संपत्ति कर दाताओं को करो का भुगतान कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वित्तीय वर्ष 01अप्रैल 2026 से 31 में 2026 तक 6.25% की छूट दिया गया है।अपने निवास का कर जमा करने के दौरान महापौर श्री संजय पांडे,अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन,राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही, त्रिवेणी रंधारी, पितामह नायक,आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश नाग, गेब्रियल सिरहा, अभिषेक शेट्टी व राजस्व अमला उपस्थित थे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles