Chhattisgarh

भाटापारा।अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर चयनित पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

सट्टा सिंडिकेट पर भाटापारा पुलिस का वार, निरीक्षक अमित पाटले की अगुवाई में टीम बनी “कॉप ऑफ द मंथ”भाटापारा।अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भाटापारा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” के रूप में सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर चयनित पुलिसकर्मियों का सम्मान किया।इस सम्मान का मुख्य आधार आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश रहा। भाटापारा शहर में सक्रिय इस संगठित नेटवर्क पर पुलिस ने सुनियोजित रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए न सिर्फ अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई, बल्कि पूरे गिरोह को बेनकाब किया।इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अमित पाटले की भूमिका बेहद अहम रही। उनके नेतृत्व, सतर्कता और तेज़ कार्रवाई ने पूरी टीम को दिशा दी, जिसके चलते हाईटेक तरीके से संचालित इस सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सका। निरीक्षक पाटले ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से यह साबित किया कि अपराध कितना भी संगठित या तकनीकी क्यों न हो, पुलिस की पकड़ से बच पाना आसान नहीं।उनके साथ सहायक उप निरीक्षक नवीन शुक्ला, प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडेय और आरक्षक कृष्णा जांगड़े ने भी सराहनीय योगदान दिया। टीम के समन्वय और प्रतिबद्धता का ही परिणाम रहा कि यह कार्रवाई सफल हो सकी।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हैं और अन्य कर्मियों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह अपराध के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई को भाटापारा पुलिस की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles