अमृत विकास टोपनो कलेक्टर

जिला सक्ति कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर पुटीडीह धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं के आरोप में एफआईआर हुआ दर्ज

पुटीडीह धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ हुआ एफआईआर, कलेक्टर के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला सक्ती, 21 जनवरी 2026/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाईया लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर पुटीडीह उपार्जन केंद्र के धान खरीदी प्रभारी के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन करते हुए केंद्र में धान स्टॉक में भारी कमी पाई गई। जांच में कुल 9426 बोरी, लगभग 3770.40 क्विंटल धान की कमी सामने आई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 89 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला कृत्य माना गया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सीधे जेल की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुटीडीह उपार्जन केंद्र में की गई यह कार्रवाई जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए कड़ा संदेश है कि शासन प्रशासन की मंशा साफ है—पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ धान खरीदी, तथा अनियमितता करने वालों पर बिना किसी दबाव के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles