जनजातीय गौरव दिवस: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिला, प्रदेश सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम-सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी समाज के वरिष्ट नागरिको, आदिवासी समाज से पीएससी में चयनित

प्रतिभागियों और खेल व पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित सक्ती, 15 नवंबर 2025// भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के नर्मदा ज़िले से वर्चुअली जुड़कर संबोधित किए। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में देखा गया। मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह, शहीद वीर गुण्डाधुर और शहीद रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज जिला, प्रदेश सहित पूरे देश में धूमधाम से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें आज हम सभी शामिल हुवे हैं। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आज आदिवासी समाज के वरिष्ट नागरिको, आदिवासी समाज से पीएससी में चयनित प्रतिभागियों और खेल व पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से वर्चुअली संबोधित करते हुवे कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से हमारे भारतीय चेतना का केंद्र रहा है। उन्होंने देश की आजादी में जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों और उनके शौर्य गाथा से अवगत कराया। श्री मोदी ने कहा कि 2014 के पहले भगवान बिरसा मुंडा को कोई याद करने वाला नहीं था। आदिवासी समाज का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि जनजातीय मंत्रालय का बजट कई गुना बढ़ाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा रहा है। जनजातीय समाज के जीवन शैली में बदलाव आया है। खेलों के क्षेत्र में हर बुलंदियों को छूने की ताकत रखते हैं। दुनिया में तिरंगे की शान बढ़ाने में जनजातीय खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नई प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमने आकांक्षी ब्लॉक बनाकर और पीएम जनमन योजना से प्राथमिकता से योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत ग्राम पंचायतों को विकास का धुरी बनाया गया है। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर जनजातीय समाज की श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजमान है। छत्तीसगढ़ में श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री, विधान सभा स्पीकर और राज्यपाल भी जनजातीय समाज से हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक साथ मिलकर नई ऊर्जा के साथ विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने वंदे मातरम् के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। जिला स्तर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत कड़े संघर्ष करके आदिवासी समाज के विकास को नई दिशा दी है। उनके संघर्ष, उनकी वीरता और उनकी अटूट संकल्पशक्ति ने हमे सिखाया है कि यदि हमारा संकल्प मजबूत हो तो कोई भी कठिनाई हमे नहीं रोक सकती। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन को समर्पित कर आदिवासी समाज के लिए एक नई जागरूकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूरे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियो, आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों कर्मचारियों, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सहित समस्त जिलेवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि जनजातीय समाज एक ऐसा समाज है जिसमें महिला व पुरुष में हमेशा से ही समरूपता रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने भारतीय संस्कृति को संजोने का कार्य किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सोच के अनुरूप जनजातीय समाज को सम्मानित करने के लिए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक जनजातीय समाज से होने के साथ ही एक जनप्रतिनिधि के रूप में समाज की सेवा करने का मुझे अवसर मिला है । यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म रांची के एक छोटे से गांव में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी आदिवासी समाज के विकास के लिए अनेक कार्य किए है। उनके विचार, उनके आन्दोलन और उनकी आत्मा आज भी जनजातीय समाज की ताकत बनकर जीवित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके सम्मान में और आदिवासी समाज के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी क्रम में कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती के अवसर पर आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। यह शासन का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड के एक छोटे से गांव में हुआ था। लेकिन आदिवासी समाज के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित करने में, समाज के उत्थान में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कलेक्टर श्री तोपनो ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री टिकेश्वर गबेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने भी सम्बोधित किया। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में श्री टिकेश्वर गबेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, सहायक आयुक आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्निता सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारीगण, शिक्षक और छात्र छात्राएं शामिल हुवे।