
पी.एम्.श्री स्कुल ज.न.वि.चिस्दा में विश्व महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन
पी.एम्.श्री स्कुल ज.न.वि.चिस्दा में विश्व महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन
ज.न.वि.चिस्दा में दिनांक 08/03/25 से 15/03/25 तक आयोजित विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमे नव-निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सक्ती श्रीमती द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सुश्री सुशीला सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य ), श्रीमती अनुसुइया बंजारे (सरपंच हसौद), श्रीमती उर्वशी खेम साहू (सरपंच परसदा) तथा विद्यालय परिसर में निवास करने वाले कर्मचारियों की गृहणियों का सम्मान किया गया | विद्यालय प्राचार्य श्री ए. बी.सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | इस अवसर पर श्री केशव चन्द्र (पूर्व विधायक जैजैपुर विधानसभा) जी की गरिमामय उपस्थिति रही जिनके द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया और बताया गया की “नारी समाज रूपी-रथ का एक मजबूत पहिया है जिसके बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते” | श्री केशव चन्द्र जी द्वारा विद्यालय में आयोजित बाल-संसद के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया | विशिष्ट महिला अतिथियों ने विद्यालय में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरुष्कृत किया और बच्चों को सम्बोधित करते हुए समाज में महिलाओं की महत्ता और भूमिका के बारे में बताया | श्रीमती अनुसुइया बंजारे (सरपंच हसौद) ने कहा की स्त्री का जीवन कठिन चुनौतियों का जीवन है और वह घर के भीतर और बहार दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों बखूबी निभाती है | सुश्री सुशीला सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य) जी ने कहा की महिलाएं बहुत सहनशील होती है | उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम का समन्वय श्रीमती वर्षा सिंह (टी.जी.टी. हिंदी), सुश्री तेजस्वी उत्तम (टी.जी.टी. गणित), तथा सुश्री कल्पना बारीक़ (टी.जी.टी. ओडिया), और श्री के.के.पटेल (टी.जी.टी. विज्ञान) द्वारा किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का श्रीमती प्रीति वर्मा (टी.जी.टी. शरीरिक शिक्षा) के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया |