
मां-मां करती पीछे घूमती रहीं Alia Bhatt, देखकर भी इग्नोर कर आगे बढ़ गईं Neetu Kapoor
हाल ही में 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं सालगिरह मनाई गई। इस मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ आया। लोगों को उनकी विरासत से रूबरू करवाने के लिए इस मौके पर उनकी 10 सबसे पॉपुलर फिल्मों को मात्र 100 रुपये में दिखाया गया।इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, ऋद्धिमा, करिश्मा और अन्य गेस्ट को एक साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए देखा गया। अब इन हैप्पी मोमेंट्स के बीच आलिया भट्ट की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर ये लग रहा है कि उनके और सासू मां नीतू कपूर के बीच कुछ टेंशन चल रही है।
आलिया भट्ट और नीतू कपूर के इस वीडियो को एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भी फैमिली को गाइड करती नजर आईं और सभी को फोटो क्लिक करवाने के लिए बुला रही थीं। रणबीर कपूर मां (नीतू कपूर) को लेने के लिए बीवी आलिया भट्ट को भेजते हैं। आलिया नीतू कपूर के पास जाती हैं और मां-मां कहने लगती हैं। लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीतू कपूर आलिया को बुरी तरह से इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती हैं।
अब इस वीडियो ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। यूजर इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’सास सास होती है अपनी हो या फिर सेलेब्रिटीज की।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फैमिली फंक्शन में सास का बहू को तेवर दिखाना पर्मानेंट है।’ एक और यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘इतिहास गवाह है एक औरत को सबसे ज्यादा दुःख औरत ही देती है, कभी सुना है ससुर दामाद को दुःख देता है।’ एक इंटरनेट यूजर ने कहा, “कहानी घर-घर की चल रही है सबके घर यही होता है कोई बड़ी बात नहीं।
इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। इस इवेंट में जो सितारे हिस्सा बनें उनमें महेश भट्ट, रेखा, कार्तिक आर्यन, शरवरी, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, रेखा, पद्मिनी कोल्हापुरे, विक्की कौशल, बोनी कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और विक्की कौशल आदि शामिल हैं।