खेल-जगत

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अगले हफ्ते रिलीज होगा iOS 18.2 अपडेट; मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Apple के iOS 18.2 अपडेट का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपडेट को तमाम नए फीचर्स के साथ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। इसमें एलिजिबल iPhones के लिए एडवांस AI-बेस्ड फीचर्स की पेशकश की जाएगी। इसमें Genmoji, इमेज प्लेग्राउंड और सिरी को चैटजीपीटी के साथ अपग्रेड मिलेगा। नए अपडेट में मेल और फोटोज ऐप को स्मूथ और स्मार्ट बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

iOS 18.2 अपडेट को भारतीय यूजर्स के लिए दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किया जा सकता है। iPhone यूजर सेटिंग में जाकर अपडेट को चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें Settings > General > Software Update पर टैप करना होगा। नया अपडेट भारत में रात 10:30 बजे रोलआउट होगा।

iOS 18.2 अपडेट iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को मिलेगा। साथ ही एपल की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा। आईफोन 15 सीरीज के प्रो मॉडल्स से पहले के आईफोन को भी यह अपडेट मिलेगा। लेकिन इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है।

इसमें एक एआई एप्लीकेशन मिलेगा, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल फोटो लाइब्रेरी से कॉन्सेप्ट या लोगों को डिस्क्राइब करके पर्सनल इमेज बनाने की परमिशन देगा। यह एनिमेशन या इमेज तैयार कर सकता है, जिन्हें iCloud के जरिये किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है।

Genmoji फीचर ऑब्जेक्ट, लोग और आइडियाज के आधार पर कस्टम इमोजी क्रिएट करने की सुविधा देगा। यह इमोजी किसी भी एपल डिवाइस साथ आसानी से सिंक हो जाएंगे। सिरी का इंटीग्रेशन चैटजीपीटी के साथ होगा। जिससे सिरी पहले से और भी पावरफुल हो जाएगा। दोनों का इंटीग्रेशन होने से यूजर सिरी के साथ मुश्किल इंटरैक्शन भी कर पाएंगे।

 

 

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles