जिला सक्ती ग्राम पंचायत ओडेकेरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राम जानकी मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।

ग्राम पंचायत ओडेकेरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राम जानकी मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित
ओडेकेरा (जैजैपुर)- जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडेकेरा में 17 सितंबर 2026, गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर ग्राम स्तरीय आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे ग्राम के प्राचीन राम जानकी मंदिर में किया गया। मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा और समर्पण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित रहे — श्री सोनसाय देवांगन – शक्ति केंद्र प्रभारी- श्री छोटेलाल भरद्वाज – पूर्व सरपंच- श्री विक्रम प्रताप सिंह – जिला सक्ती उपाध्यक्ष- श्री रघुवंशी चंद्रा – पूर्व जनपद सदस्य एवं वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य- सुशीला संतोष कुमार चंद्रा।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ाना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य की शुरुआत का प्रतीक है।इस अवसर पर
ग्राम पंचायत के सरपंच महोदया श्रीमति शिवकुमारी पुरन लहरें उप सरपंच श्री बालेश्वर चंद्रा- सचिव श्री अनिल कुमार निराला श्री कैलाश चंद्रा रोजगार सहायक
पंचगण, भीम सिदार श्री भानुस खूंटे श्री मुकेश खटकर श्री गणेश राम श्री भोजराम श्री सूरज सिदार श्री लक्ष्मी चंद्रा श्री भूपेंद्र आजाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया गया।
