जिला सक्ति तहसील जैजैपुर ग्राम पंचायत ओडेकेरा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती

ग्राम पंचायत ओडेकेरा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती ओडेकेरा के सरपंच महोदया श्री मति शिव कुमारी पुरान लहरें,के द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया संविधान ही सबसे बड़ा ग्रंथ है ओडेकेरा 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को ओडेकेरा अंचल के ग्रामीण इलाकों में बड़े ही उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। ओडेकेरा गांव में आयोजित जयंती समारोह में जन-जन ने बाबा साहब को नमन किया। आयोजित कार्यक्रमों सरपंच महोदया श्री मति शिवकुमारी पुरान लहरे एवं ग्राम पंचायत के सचिव श्री मान अनिल कुमार निराला एवं बीडीसी महोदया सुशीला चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ ग्राम पंचायत के समस्त पंच एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे उसके बाद में विशेष ग्राम सभा का हुआ शुभारंभ कार्यक्रम सरपंच महोदया श्री मति शिव कुमारी पुरन लहरे के उद्धबोधन में कहा बाबा साहब के विचारों पर अमल करें और हर योजना को बिना भेदभाव के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं।
ग्राम पंचायत के सचिवश्री मान अनिल कुमार निराला ने कहा अपने संबोधन में बाबा साहब का सपना था कि गांव का आखिरी व्यक्ति भी सम्मान से जिए। हमें भेदभाव भूलकर शिक्षा पर जोर देना होगा। अपनी बेटियों को पढ़ाइए, क्योंकि शिक्षित मां ही शिक्षित समाज बना सकती है। बाबा साहब ने कहा था – शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। यह तीन शब्द ही गांव के विकास का मूल मंत्र हैं। आयोजनों में महिला स्व-सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थि

