jila sakti

आज दिनाँक 05,11,2026 को जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कवि सरण वर्मा जी के द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद परिवार के सभी भृत्यों को साल, श्रीफल, और मिठाई के सांथ लिफाफा भेंट कर सम्मानित किया ।

आज दिनाँक 05,11,2026 को जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कवि सरण वर्मा जी के द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद परिवार के सभी भृत्यों को साल, श्रीफल, और मिठाई के सांथ लिफाफा भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूरे साल कार्यालय की देखभाल साफ सफाई, चाय पानी, रखरखाव इत्यादि ब्यवस्थाओं को पूरी ईमानदारी से अपना कर्तब्य समझकर निभाते हुए जनपद में आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों व अपने निजी और शासकीय कार्यों के लिए आने वाले छेत्र के समस्त नागरिकों की सम्पूर्ण सेवा करते हुए जनपद परिवार का सम्मान बढ़ाने में कभी पीछे नही रहते है।

इनकी कार्य कुशलता को विशेष ध्यान में रखकर जनपद परिवार द्वारा इन सभी कर्मचारियों को दीपावली का विशेष उपहार के रूप सम्मनित करते हुए धनतेरस, व दीपावली पर्व की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष,/उपाध्यक्ष,/सभापति व सदस्यों ने इनका सम्मान करते हुए अपने आप मे गर्व महसूस किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles