कोरबा

कटघोरा में EOW की दो ठिकानों पर दबिश, DMF मामले में जांच तेज नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप के ठिकानों पर EOW की टीम ने की छापेमारी।

कटघोरा में EOW की दो ठिकानों पर दबिश, DMF मामले में जांच तेज नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप के ठिकानों पर EOW की टीम ने की छापेमारी।कोरबा/कटघोरा। कटघोरा में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, EOW की टीम ने कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप के यहां छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई DMF (जिला खनिज न्यास) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है।फिलहाल EOW की टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान किन दस्तावेजों, रिकॉर्ड या अन्य सामग्रियों की जांच की गई है,
इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।EOW की कार्रवाई और जांच के संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles