जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी से शिकायत की बावजूद गुड़ेली में नहीं थम रहा है अवैध महुआ शराब


एसपी से शिकायत की बावजूद गुड़ेली में नहीं थम रहा है अवैध महुआ शराब का बिक्री महुआ शराब का दलाल चल रहा है सिंडिकेट इसके अंदर में कई मजदूर करते हैं काम ग्राम पंचायत गुड़ेली जो गौण खनिज के नाम से परिचित है लेकिन कुछ सालों से यहां अवैध महुआ शराब का धंधा जोरो से चल रहा है वहीं ग्राम पंचायत गुड़ेली के महिलाओं ने बड़े जोरों शोरों से एसपी एवं थाना में लिखित मे
शिकायत दिया था कि ग्राम पंचायत गुड़ेली में अवैध महुआ शराब का बिक्री संपूर्ण बंद हो लेकिन महिलाओं का सपना पूरा नहीं हुआ। वहीं पुलिस विभाग महुआ तस्करों के ऊपर कार्यवाही करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं, देखा जा रहा है कि लगातार अवैध महुआ शराब का शिकायत सामने आ रहा है इसके बावजूद भी सारंगढ़ पुलिस कार्यवाही करने में नाकाम साबित हो रहा है वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार महुआ बनाने वाले तस्कर गुडेली के सिंडिकेट हर महीना विभाग को मोटी रकम देते हैं ताकि उनका अवैध धंधा बड़े आराम से चला रहे। और ठीक वैसा ही नजर आ रहा है करवाई होती है लेकिन नाम मात्रा आज कार्रवाई तो कल चल वही पुराना खेल जारी, महुआ तस्करों में कानून का कोई डर नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि गुड़ेली में जो स्थिति बना हुआ है उसे देखते हुए शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार डर नहीं दिख रहा। और अवैध महुआ शराब का बिक्री बड़े जोरों से चल रहा है अब देखने वाले बात है कि आने वाला समय में यही हाल रहता है कि पुलिस विभाग और आबकारी विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं या नहीं?, हम इस लिए बोल रहे हैं कि महुआ तस्करों को विभाग
खुली छूट मिल रही है। और गांव पूरा नशे में डूबता जा रहा है।