जिला सक्ति चिस्दा। पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती “पराक्रम दिवस” तथा आगामी “परीक्षा पे चर्चा

चिस्दा। पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती “पराक्रम दिवस” तथा आगामी “परीक्षा पे चर्चा – 9वां संस्करण” के अवसर पर “ऑपरेशन सिंदूर” एवं “स्वदेशी” विषय पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता

की भावना एवं परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।इस प्रतियोगिता में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, पी.एम. श्री स्कूल डभरा एवं जैजैपुर, आत्मानंद स्कूल, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हसौद तथा संस्कार पब्लिक स्कूल जैजैपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत से हुई। इसके पश्चात मा. रोहित शर्मा द्वारा तबला वादन एवं श्री हितेंद्र निषाद द्वारा मधुर बांसुरी वादन प्रस्तुत किया गया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री अमर राहुजा ने परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। श्री एस. के. कश्यप ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल विकास भी आवश्यक है, जो नई शिक्षा नीति 2020 का मूल उद्देश्य है। श्री के. के. पटेल ने “परीक्षा पे चर्चा” को माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे विद्यार्थियों के तनाव को कम करने में सहायक बताया।क्विज प्रतियोगिता में मनीषा माली ने प्रथम, पायल मधुकर ने द्वितीय तथा मयंक देवांगन एवं कुनाक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने विद्यालय मेस में सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. के. ठाकुर ने कहा कि परीक्षा केवल पास-फेल का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की तैयारी को परखने का अवसर है, इसलिए इसे तनाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मा. सरस्वती से सभी के कल्याण की कामना की।